टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत 20 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं.
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत 20 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है, जिससे बाद उनके रिश्ते में दरार की अटकलें लगाई जा रही हैं. बता दें कि अप्रैल 2004 में वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत की शादी हुई थी. अब उनकी शादी को लगभग 21 साल हो चुके हैं. आरती और वीरेंद्र सहवाग दो बच्चों आर्यवीर और वेदांत के माता-पिता हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत दोनों कई महीनों से अलग रह रहे हैं और तलाक की संभावना है. इस कपल के दो बच्चे आर्यवीर और वेदांत हैं. आर्यवीर का जन्म साल 2007 में हुआ था. वहीं, वेदांत का जन्म साल 2010 में हुआ था. कुछ महीनों पहले एक दिवाली समारोह के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने अपने बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी आरती के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की थी.
दुनिया के सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट्स
क्लोज रिश्तेदारी में शादी
कई लोग इस शादी से नाराज थे
सहवाग के रिकॉर्ड्स
वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट में 49.34 के औसत से 8586 रन बनाए जिसमें 23 शतक और 32 अर्धशतक शामिल रहे. उनका बेस्ट स्कोर 319 रहा है. वीरू ने 251 वनडे में 8273 रन बनाए जिसमें 15 शतक और 38 अर्धशतक शामिल है. इस फॉर्मेट में वीरू का बेस्ट स्कोर 219 है. इसके अलावा 19 टी-20 मैचों में वीरू ने 394 रन बनाए, जिसमें 68 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें