सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाल-बाल बचे सैफ अली खान, स्पाइनल कॉर्ड से सिर्फ 2 MM दूर था चाकू, खो सकते थे चलने-फिरने की क्षमता

सैफ अली खान पैरालिसिस के खतरे से बाल-बाल बच गए हैं। एक्टर के स्पाइनल कॉर्ड से सिर्फ 2 MM दूर था चाकू घोपी गई थी। अगर की जान को भी खतरा हो सकता था। अब डॉक्टर्स ने इस पर पूरी जानकारी साझा की है।

< >

गुरुवार की रात सैफ अली खान के लिए काफी मुश्किलों से भरी रही। एक्टर पर चाकू से हमला हुआ है। इस हमले में सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से वार किया गया। ये हादसा घर पर ही हुआ। एक अज्ञात शख्स एक्टर के घर में घुस आया और एक्टर के साथ ही उनकी मेड पर भी अटैक किया। गंभीर रूप से घायल एक्टर को बेटे इब्राहिम आटो से लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जिसके बाद एक्टर का इलाज लीलावती अस्पताल में शुरू हुआ। बीते दिन एक्टर की सर्जरी की गई। फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उनकी हालत पर अस्पताल प्रशासन ने हेल्थ अपडेट साझा किया है। डॉक्टर की टीम ने बताया कि वो किस हालत में अस्पताल पहुंचे थे और अब उनकी हालत कैसी है। 

सर्जरी के बाद अब कैसी है सैफ की हालत

मुंबई के लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान की सर्जरी हुई और उनके शरीर से चाकू का धारदार हिस्सा निकाला गया है। अगर वह थोड़ा और अंदर तक गया होता तो सैफ की जान को खतरा हो सकता था। इससे पैरालिसिस का भी खतरा बना था, जिससे एक्टर चलने-फिरने की क्षमता खो सकते थे। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक स्पाइन कॉर्ड से सिर्फ 2 मिलीमीटर की ही दूरी पर चाकू से वार किया गया था। ऐसे में अगर चाकू थोड़ा और अंदर तक गया होता तो स्लाइन फ्लूइड लीक होने की संभावना बढ़ जाती और ऐसे में सैफ अली खान की जान पर बन आती। इसका असर फिर उनके शरीर पर काफी गहरा हो सकता था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सहवाग और उनकी वाइफ के तलाक की उड़ी अफवाह, दुनिया के सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट्स

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत 20 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत 20 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है, जिससे बाद उनके रिश्ते में दरार की अटकलें लगाई जा रही हैं. बता दें कि अप्रैल 2004 में वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत की शादी हुई थी. अब उनकी शादी को लगभग 21 साल हो चुके हैं. आरती और वीरेंद्र सहवाग दो बच्चों आर्यवीर और वेदांत के माता-पिता हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत दोनों कई महीनों से अलग रह रहे हैं और तलाक की संभावना है. इस कपल के दो बच्चे आर्यवीर और वेदांत हैं. आर्यवीर का जन्म साल 2007 में हुआ था. वहीं, वेदांत का जन्म साल 2010 मे...